रांची / जमशेदपुर : सोमवार को मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसके मुताबिक कुछ ही देर बाद झारखंड के देवघर, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़ा, रांची, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायेकला खरसावां में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गयी है. पूर्वानुमान अनुसार मंगलवार को झारखंड के बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ा और साहेबगंज जिले में बारिश का अनुमान है.







