
जमशेदपुर : झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट विकास प्राधिकार जियाडा सभागार में सोमवार को उद्यमियों एवं व्यवसायिक संगठनों के साथ बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता ज़ियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने की. बैठक में मुख्य रूप से उद्यमियों को हो रहे परेशानियों पर विचार विमर्श किया गया, एवं सरकार की ओर से उद्यमियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने राज्य सरकार सरकार से पूरे राज्य में उद्यमियों के लिए एक दर पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग की. वही उद्योग हित में उठाए गए कदमों का उद्यमियों ने सराहना किया. जियाडा के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत 35 किलोमीटर के रेडियस में सौ टन वहन क्षमता वाले सड़कों का निर्माण कराए जाने के निर्णय का उन्होंने स्वागत किया और कहा इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. वही इंडस्ट्रियल वेस्टेज के निष्पादन हेतु सरकार द्वारा एजेंसी के माध्यम से कचरा उठाव की व्यवस्था किए जाने के फैसले का भी उन्होंने स्वागत किया और कहा इसे जल्द से जल्द लागू कर देनी चाहिए, ताकि इंडस्ट्रियल वेस्टेज का सदुपयोग हो सके और इंडस्ट्रियल एरिया में बने सड़कों के किनारे नालियों को जाम होने से बचाया जा सके. वही क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने इसे एक रूटीन बैठक बताया और कहा इस बैठक में मिलने वाले सुझावों पर विचार विमर्श कर अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि राज्य में बेहतर उद्योग का माहौल उपलब्ध कराई जा सके. बैठक में आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के कई उद्यमी भी मौजूद रहे. सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल जियाडा के क्षेत्रीय निदेषक से मिला कहा कि कोल्हान में औद्योगिक विकास के लिये करने होंगे उपाय, झारखण्ड में समान बिजली दर की हो व्यवस्था, छोटे उद्योगपतियों को अवसर देने के लिये हो माइक्रो लैंड कलस्टर की स्थापना, स्पेषल इकोनोमिक जोन की हो स्थापना किया जाये. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन के आमंत्रण पर उनसे आदित्यपुर स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर कोल्हान एवं झारखण्ड राज्य में औद्यागिक विकास और जियाडा क्षेत्र में उद्योगों में आ रही समस्याओं के निराकरण और सुझाव पर एक विस्तृत मांग/सुझाव पत्र सौंपा तथा बिंदुवार चर्चा की. क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने मेमोरण्डम केे एक-एक बिन्दुओं और सुझावों पर ध्यानाकृष्ट करे हुये प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और उसपर चर्चा करते हुए इस पर कार्य करने का आश्वासन दिया और कहा कि जो कार्य स्थानीय स्तर पर होने वाले हैं उसपर शीघ्रताषीघ्र कार्य किया जायेगा और जो राज्य स्तर के हैं उनको राज्य सरकार को अनुमोदित किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, आनंद चौधरी, मनोज अग्रवाल, मनोज गोयल आदि उपस्थित थे.





