
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सातवीं से दसवीं तक के संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. वहीं परीक्षार्थी कल यानी 18 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.jpsc.in पर अपनी जन्म तिथि व प्रारंभिक परीक्षा का रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है. नोटिफिकेशन मुताबिक परीक्षा दो पाली में ली जाएगी. पहले पाली सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक चलेगी. वही दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. जेपीएससी मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी. जिसमे पहली पाली 28 जनवरी को होगी. वहीं 29 जनवरी को पहली पाली में पेपर 3 और दूसरी पाली में चौथे पेपर की परीक्षा होगी. वहीं 30 जनवरी को पांचवें और छठे पेपर की परीक्षा होगी. वहीं नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि एडमिट कार्ड के साथ अटेंडेंस शीट और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी होगी. अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या हो तो वे आयोग के पूछताछ काउंटर पर 18 से 25 जनवरी के बीच लिखित आवेदन दे सकते है. इस दौरान कुल पेपर में परीक्षार्थियों को तीन घंटा का समय मिलेगा. कोरोना को देखते हुए अभ्यर्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य है. वहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व पहुंचने की हिदायत दी गयी है.



