जमशेदपुर : छठ महापर्व के मद्देनजर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान द्वारा शिव-पार्वती छठ घाट का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया. (नीचे भी पढ़े)

छठ महापर्व को देखते हुए संबंधित सभी सुपरवाइजर को छठ घाट पर साफ-सफाई कार्य 15 नवंबर की सुबह तक पूर्ण कराने के साथ ही घाटों पर विभिन्न आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया. शिव-पार्वती छठ घाट तक जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क की लेवलिंग का कार्य पूर्ण कर ली गई है.












