जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के होने वाले चुनाव में चेयरमैन पद की उम्मीदवार कांग्रेस नेता अभिजीत की मां इंदू देवी को कांग्रेस ने चेयरमैन पद का समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है. पूर्व में कांग्रेस ने आरती चौधरी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया. शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने घोषणा की कि चेयरमैन पद हेतु पार्टी के तरफ से इंदु देवी को समर्थन पार्टी देगी. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन से संबंधित बातों को रखते हुए जुगसलाई नगर अध्यक्ष, जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष एवं कमेटी, वार्ड अध्यक्ष एवं कमेटी सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन, आम कार्यकर्तागणों को निर्देशित किया कि कांग्रेस पार्टी से समर्थन इन्दू देवी को दी गई है, उनके साथ प्रचार-प्रसार में पूर्ण ईमानदारी से साथ देने का कार्य को संपन्न करें. (नीचे भी पढ़ें)

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र से महापौर या मेयर के पद पर सुधा गुप्ता म जनता के बीच बहुत ही शालीनता के साथ प्रचार-प्रसार कर रही है, लोगों का जन समर्थन भारी पैमाने पर प्राप्त हो रहा है. इसी दरम्सयान भी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मानगो नगर अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता उन्हें समर्थन देने के लिए ईमानदारीपूर्वक कार्य करें. कुछ राजनीतिक दल वोटो के ध्रुविकरण एवं बी टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसीलिए आम जनता को पूर्ण रूप से संज्ञान में सभी विषयों को रखते हुए सिर्फ और सिर्फ मानगों के चौमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए सुधा गुप्ता को साथ दें, अन्य सभी प्रत्याशी सिर्फ वोट काटने के कार्य में अपना जुगत लगाए हैं. इससे आम जनता को बचने की आवश्यकता है. संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, राजीव मिश्रा, फिरोज खान, कौशल प्रधान, इंदुभुषण यादव, राज वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए.



