जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद-अध्यक्ष पद क लिए हुए चुनाव में नौशीन खान निर्वाचित घोषित हुई हैं. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को 700 से अधिक मतों से पराजित किया. नौशीन खान को कुल 11563 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वद्वी रिंकू सिंह को कुल 10843 मत मिले. (नीचे भी पढ़ें)
मतगणना के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार चेयरमैन पद के प्रत्याशियों को मिले मतों का आंकड़ा इस प्रकार रहा :-
1. इंदू देवी- 179
2. जसप्रीत कौर- 93
3.डाॅली मल्लिक- 895
4. नीलूफर हुसैन- 212
5. नौशाीन खान- 11563
6. बलबीर कौर- 548
7. मुस्सर्रत खातुन- 184
8. रिंकु सिंह- 10843



