जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की छात्राओं ने विज्ञान दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर हाई स्कूल के विद्यार्थियों को ग्रीन रसायन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे से सोने-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं के निष्कर्षण, कार्बन डाइ ऑक्साइड के अवशोषण के उपायों, भूगर्भ विज्ञान एवं भूकंप, न्यूक्लियर रसायन, पानी के शुद्धीकरण जैसे पहलुओं के बारे में पोस्टर, मॉडल एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा आवगत कराया. (नीचे भी पढ़ें)

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं कुल सचिव डॉ सलोमी कुजूर, संकायाध्यक्ष सह सीवीसी, डॉ अन्नपूर्णा झा के नेतृत्व में आयोजित उक्त अभियान में रसायन विज्ञान विभाग की अध्यापिका डॉ सरिता कुमारी एवं रासायन विज्ञान की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं.



