कोडरमा : कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना घटी, जिसमें एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार धनबाद डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 8.10 बजे कोडरमा स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन की रफ्तार कम होते ही एक महिला ट्रेन से नीचे उतर रही थी, जिसमें उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई. (नीचे भी पढ़ें)
महिला को गिरता देख उसे बचाने के क्रम में युवक भी ट्रेन से उतरने लगा और उसका भी संतुलन बिगड़ गया. जिससे वह दोनों प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गए. गंभीर रुप से घायल दोनों को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया. इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. महिला की पहचान चतरा निवासी ममता देवी उम्र 34 साल पति अजय कुमार सिंह और पुरुष की दिनेश कुमार उम्र 26 साल पिता सुभाष चंद्र यादव के रुप में हुई है.




