जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा यूनिवर्सिटी के वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है. पहले के वेबसाइट में विद्यार्थी आसानी से नोटिस, एग्जाम अपडेट और अन्य सर्कुलर आदि को अलग-अलग कॉलम में देख सकते थे अब नई वेबसाइट में होम पेज होने के बावजूद भी कोई नोटिफिकेशन, एग्जाम अपडेट की नोटिस नहीं दिख रहा है, जिसको लेकर छात्र नेता अमर तिवारी ने झारखंड के राज्यपाल और उच्च शिक्षा सचिव को इसकी शिकायत की हैं. उन्होंने बताया कि एडमिशन का कॉलम में क्लिक करने से चांसलर पोर्टल वेबसाइट खुल जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
जैसा कि वर्तमान में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के नामांकन का नोटिफिकेशन जारी हुआ, परंतु नोटिफिकेशन में क्या-क्या सिलेबस है और फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी गयी है. अमर का कहना है कि वेबसाइट का निर्माण ऐसा होना चाहिए जिससे लोग आसान तरीके से कोई भी चीज को खोज सके ना कि उसे लेंदी बनाना जो कि विश्वविद्यालय कर रहा है.















