महिला सेक्शनJharkhand-Kshatriya-Mahila-Sangh-झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का सावन महोत्सव में दिखी सतरंगी छंटा, ममता,...
spot_img

Jharkhand-Kshatriya-Mahila-Sangh-झारखंड क्षत्रिय महिला संघ का सावन महोत्सव में दिखी सतरंगी छंटा, ममता, प्रीति, सीमा रही सावन क्वीन टॉपर, जानें क्या हुआ

राशिफल

जमशेदपुर: झारखंड छत्रीय महिला संघ द्वारा बुधवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में सावन महोत्सव समारोह अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष कल्याणी शरण, झारखंड छत्रीय महिला संघ अध्यक्ष सह जिला पार्षद डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, संरक्षिका आशा सिंह, सीता सिंह, प्रतिमा सिंह, सत्या सिंह, चिंता सिंह, मंजू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर सावन महोत्सव में सावन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न इकाइयों में चुनी गई 19 सावन क्वीनों ने बुधवार को आयोजित फाइनल राउंड में यहां भाग लिया जिसमें से 19- 19 प्रतिभागियों में से तीन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, के रूप में चुना गया. (नीचे भी पढ़े)


मांगो की ममता सिंह रही प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जुगसलाई से प्रीति सिंह एवं तृतीय स्थान पर सिदगोड़ा की सीमा सिंह रहीं. इस बार सावन क्वीन की प्रतियोगिता के अलावा संरक्षिका, केंद्रीय पदाधिकारी, अध्यक्ष और महासचिव में से एक-एक सावन क्वीन का चुनाव भी किया गया. संरक्षिका के रुप में डॉ. मंजू रानी सिंह व केंद्रीय पदाधिकारी के रुप में अर्चना सिंह, अध्यक्ष में मांगो इकाई अध्यक्ष प्रणिता सिंह, महासचिव में आदित्यपुर इकाई से बबीता सिंह को सावन क्वीन के रूप में चुयन हुआ. विभिन्न इकाइयों में अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था जिसमें कन्या भ्रूण हत्या नाटक की भी प्रस्तुति की गई जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. महोत्सव को सफल बनाने में सभी केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ इकाई अध्यक्ष और महासचिव का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन कोमल सिंह ने किया. स्वागत भाषण डॉ कविता परमार और धन्यवाद ज्ञापन मंजू सिंह ने किया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading