जमशेदपुर: लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष फैमिली फेलोशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत क्लब के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ फिल्म “बॉर्डर 2” की विशेष मूवी आउटिंग का आनंद लिया. यह कार्यक्रम देशभक्ति से सराबोर रहा. कार्यक्रम अत्यंत आनंददायक एवं भावनात्मक रूप से जुड़ाव से परिपूर्ण रहा, जिसमें क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारों ने साथ समय बिताया, एक-दूसरे के साथ आत्मीयता बढ़ाई तथा खुशनुमा पलों का अनुभव किया. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन ममता मूनका ने कहा कि लायंस क्लब केवल सेवा ही नहीं बल्कि सामाजिक एवं पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है. ऐसे कार्यक्रम सदस्यों में आपसी सहयोग, प्रेम एवं एकता को और अधिक प्रबल बनाते हैं. (नीचे भी पढे़ं)
क्लब की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले लायन रोहित अग्रवाल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग एवं प्रयास से यह आयोजन स्मरणीय एवं सफल रहा.
कार्यक्रम में क्लब के अनेक सदस्यों एवं उनके परिजन उपस्थित रहे एवं सभी ने इस आयोजन की सराहना की. लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने की योजना है.








