
लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शाबीर खान ने बरही निवासी पार्टी नेता रामाधार पाठक को जिला कांग्रेस कमेटि लोहरदगा जिला का मीडिया प्रभारी बनाया है। उन्होंने मनोनयन करते हुए कहा कि रामाधार पाठक ने काफी दिनों तक पत्रकारिता जगत में काम किया हैं। वे पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता हैं। इसलिए इनको मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस के आगामी गतिविधियों में काफी लाभ मिलेगा। रामाधार पाठक के जिला मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर बधाइयों का तांता लगा है। उन्हें बधाई देने वालो में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साबिर खान, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, शकील अहमद, डॉ अजय सहदेव, सुखैर भगत, निशिथ जायसवाल, नेसार अहमद, प्रभात भगत, जगदीप भगत,पावन एक्का, दीपक महतो, संतोष महतो, संदीप गुप्ता, रंजीत नायक, अरुण वर्मा प्रदीप विश्वकर्मा, निश्चय वर्मा, कलीम मिरदाहा, यशवंत चौहान,आजाद खान, सदरूल अंसारी, रविन्द्र सिंह, सामूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, डोमन उरांव, अनीश खान, सुबोध रॉय, हाजी शिकन्दर अंसारी, कमल केसरी, प्रकाश उरांव, दीपक ठाकुर, मनोज पन्ना, सीमा भगत, अमृता भगत, राधा देवी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।








