
मेदिनीनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्बारा मेदिनीनगर के छह मुहान चौक पर वामपंथियों का पुतला दहन किया गया। साथ ही अपील की गयी कि वामपंथी हिंसा से जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान को बचाने के लिए छात्र समुदाय आगे आये। परिषद की ओर से कहा गया कि भारत सरकार से इन वामपंथी गुंडों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे अन्यथा विद्यार्थी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगी. पुलता दहन कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, जिला संयोजक राजकिशोर सिंह, रोहित पाठक, नगर मंत्री गोविंद मेहता, कॉलेज उपाध्यक्ष रामा शंकर पासवान, मुकेश कुमार, प्रियरंजन तिवारी, सतीश तिवारी, मनीष तिवारी, अभय वर्मा, गुड्डू मेहता, विकी कुमार, रोशन तिवारी, आलोक पांडेय, अतुल तिवारी, सौरव तिवारी, विवेक तिवारी, राहुल कुमार चेरो, आशुतोष तिवारी, राहुल चौबे समेत काफी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।








