
सतबरवा : प्रखंड संसाधन केंद्र सतबरवा द्वारा आहूत मासिक गुरू गोष्ठी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज तिवारी ने प्रखंड के सभी शिक्षकों को आगामी 9 जनवरी को सभी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी करने का निर्देश दिया है. इस गुरू गोष्ठी में सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय चलाने, विषय वार बच्चों का अध्ययन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी रजिस्टरों का रखरखाव अद्यतन स्थिति में करने का निर्देश दिया गया. श्री तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालय समय से खुलें और समय से बंद हों. साथ ही सभी शिक्षक रोचक तरीके से बच्चों को शिक्षा दें और अभिभावकों के साथ संपर्क स्थापित करें. विद्यालय को बेहतर देने का प्रयास करें. साथ ही इस बैठक में सभी विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं की भी जानकारी ली गई तथा उनका त्वरित निदान किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या उनके प्रतिनिधि मौजूद थे. इस अवसर पर बीआरपी मो शमशाद, चंद्रशेखर कुमार, सीआरपी किरण सिंह, सुरेंद्र राम, मो आसिफ, शैलेश कुमार, संजय कुमार सिंह, शिक्षक अर्जुन मेहता, अर्पण कुमार गुप्ता, उदय कुमार सिंह, विद्या कुमारी, संजय यादव, राजेंद्र साहू, हुसैनी प्रसाद यादव समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.








