
लोहरदगा : लोहरदगा ज़िले के सेन्हा थाना पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों में राम कुमार ठाकुर और अमर ठाकुर शामिल है. बताया जा रहा है कि दोनों उग्रवादी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए उग्रवादी में राम कुमार ठाकुर और अमर ठाकुर के खिलाफ सेन्हा थाना क्षेत्र में पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के नाम गोलीबारी करके दहशत फैलाने और ट्रैक्टर जलाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि सेन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनों उग्रवादियों को रविवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों उग्रवादियों ने तोड़ार पखन टोली में फुलझर नहर निर्माण कार्य में लगे मज़दूरों के ठहरे हुए स्थान पर 21 दिसंबर की रात गोली चलाकर दहशत फैलाने और चौकनी गांव निवासी दीपेश्वर भगत से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर 25 दिसंबर को मैना टोली में खड़े दीपेश्वर भगत के ट्रैक्टर को जलाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस गिरफ़्त में आये उग्रवादियों ने पीएलएफआइ की गतिविधियां और संगठन से जुड़े अन्य उग्रवादी के बारे में भी पुलिस को बताया है,जिसपर पुलिस कार्य कर रही है.






