
चाईबासा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने केक काटकर एक दूसरे को मधु कोड़ा के जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मधु कोड़ा ने जनहित को देखते हुए राजनीति में आना स्वीकार किया। हमें भी उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, रंजन बोयपाई, त्रिशानु राय, कृष्णा सोय, जितेन्द्र नाथ ओझा, बिरसा कुंटिया, नीरज कुमार झा, चंद्रशेखर दास, जंग बहादुर, मो सलीम, राजू कारवां, संतोष सिन्हा, अविनाश कोड़ा, प्रदीप राऊत, सुशील कुमार दास, जय प्रकाश दास, अशोक कुमार बारीक, नारायण निषाद, राकेश सिंह, सोमाय सुंडी, राकेश मारला, बबलू कुमार रजक, मोहन सिंह हेम्ब्रम, दिकू सवैयां, राजेन्द्र कच्छप, टाटा बारी, बीएन पुरती, धर्मेन्द्र साह समेत अन्य उपस्थित थे।







