जमशेदपुर : आस्था और भक्ति से ओतप्रोत गीत महाकुंभ चलो इन दिनों लोगों के दिलों पर गहराई से राज कर रहा है. इस गीत के बोल लिखे हैं प्रतिभाशाली गीतकार नजरुल हसन ने, जो हर अवसर पर अपनी अनोखी लेखनी से कुछ नया रचने का प्रयास करते हैं और हर बार श्रोताओं का भरपूर प्यार बटोरते हैं. इस बार कुंभ मेले के पावन अवसर पर नजरुल हसन ने एक भावपूर्ण और दिल छू लेने वाला गीत तैयार किया है, जिसे अपनी मधुर और सजीव आवाज़ से सजाया है लोकप्रिय गायक और अभिनेता जीतू भगेल ने. (नीचे भी पढ़ें)
जैसे ही यह गीत केसीएस म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ, यह श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया और इसे खूब सराहा जा रहा है. महाकुंभ चलो में न केवल महाकुंभ मेले की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा को दर्शाया गया है, बल्कि महादेव की भक्ति को भी बेहद अनोखे और अद्भुत तरीके से शब्दों के माध्यम से पिरोया गया है. इस गीत को सुनते ही श्रोता महाकुंभ के दिव्य वातावरण और अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं गीत की मधुर धुन, दिल को छू जाने वाले बोल, और जीतू भगेल की भावपूर्ण गायकी इसे और भी खास बना देती है.




