जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित सदस्य निताई चंद्र सासमल एवं वार्ड नंबर 12 के निर्वाचित सदस्य सुरेश शर्मा लिपू का शनिवार को एमई स्कूल रोड, हरिजन बस्ती, राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के सामने बस्तीवासियो की ओर से नागरिक अभिनन्दन किया गया. इस अवसर पर दोनों नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिस प्यार और अपनेपन से विश्वास जताते हुए आपने अपना बहुमूल्य मत दे कर हमें विजयी बनाया है, हम लोग भी आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे और आपकी मदद के लिए 24 घंटे खड़े रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा की वार्ड संख्या 8 एवं 12 के विकास के लिए महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए रोजगार परक शिक्षा की व्यवस्था, विकलांगों के लिए जरूरत के समान, नालियों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे एवं नालियों की साफ सफाई, नियमित दवा का छिड़काव कराने आदि पर विशेष ध्यान रखेंगे. जगदीश लाल, नारायण सिंह, सतीश जायसवाल, अमर सिंह, सुन्दर दास, सतीश गोयल, मंगलू प्रजापति, गणेश रविदास,गोपी दास, रानी मुखी,श्याम बिहारी, समेत सभी बस्ती वासी शामिल हुए.




