
सरायकेला : जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में भू- माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जहां भू- माफिया आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देकर ईलाके में दहशत का माहौल बना रहे हैं. ताजा मामला कपाली ओपी क्षेत्र के रामू होटल के समीप का है. जहां वाणी प्रेस के जमीन के केयरटेकर के बेटे पर जमशेदपुर के आजादनगर के गुंडों ने जानलेवा हमला किया है. बताया जाता है, कि आठ से दस हथियारबंद अपाधियों ने यह हमला किया है. वैसे आनन- फानन में स्थानीय लगों ने घायल युवक को जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल का ईलाज चल रहा है. बताया जाता है, कि अपराधियों ने पिस्तौल के बट से युवक पर हमला किया है, जिससे युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. साथ ही पुलिस- प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी. ऐसे में अब देखना ये हैं, कि प्रशासन इसे किस तरह से लेती है.






