
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के बामनडीह गांव निवासी स्व दुर्गा हांसदा की पुण्यतिथि पर विधायक समीर महंती ने गांव पहुंचे और स्थानीय चौक पर स्थापित स्व दुर्गा हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक श्री महंती ने कहा कि स्व दुर्गा हांसदा ग्राम प्रधान के साथ साथ झारखंड आंदोलनकारी थे, उनका समाज के प्रति काफी योगदान था. उन्होंने युवाओं से कहा कि युवा वर्ग उनकी जीवनी का अनुश्रण कर उनके बताये मार्ग पर चलें, तभी समाज का विकास होगा. श्री महंती ने स्व हांसदा की पत्नी कापरा हांसदा को वस्त्र और आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर समीर दास, डोमन माझी,लाल मंडी, मुखिया दाखिन किस्कू, मिठू हांसदा, मंगल हांसदा, गौतम दास, अर्जुन हेम्ब्रम, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







