
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : विधायक सुखराम उरांव के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के मजदूर, जो विभिन्न राज्यों में लॉक डाउन के दौरान फंसे हुए हैं उन्हें राहत पैकेज पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है. बीती रात विधायक द्वारा की गयी घोषणा के बाद ही फंसे मजदूर एवं उनके परिजन लगातार उनसे संपर्क में हैं. कई लोग तो उनके आवास आकर पूरी जानकारी दे रहे हैं, जिसके बाद विधायक सुखराम उरांव के पुत्र स्वयं मनी ट्रांसफर करने का कार्य कर रहे हैं. तत्काल लोक ऑन 14 अप्रैल तक उन्हें राहत पैकेज दिया जा रहा है. विधायक के अनुसार लोक डाउन के बाद मजदूरों को लाने की भी व्यवस्था लेकर आएंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री से बातचीत कर रहे हैं, परंतु लॉक डाउन के दौरान मजदूर जहां हैं वहीं रहें उनकी उसके लिए पूरी व्यवस्था करेंगे. पशुओं के मजदूरों को मनी ट्रांसफर करने के बाद हथिया गांव के लोग पहुंचे एवम आंध्रप्रदेश में फंसे होने की जानकारी दी. हथिया के जो लोग आंध्रप्रदेश में फंसे है उनमें तारकेश्वर प्रधान, पवन प्रधान, कृष्णा प्रधान, विध्येश्वर प्रधान व राकेश प्रधान है. उन्हें 5000 रुपये तत्काल भेजा गया. इसके पहले भी अन्य गांव के मजदूर जो अन्य प्रदेश में फंसे है उन्हें भी मनी ट्रांसफर किया गया. विधायक श्री उरांव ने कहा की लोग उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं और सहयोग जारी रहेगा.














