मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबरें आ रही हैं. जब एक्टर मुंबई के जुहू स्थित जमनालाल बजाज ग्राउंड में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे,उसी दौरान किसी अज्ञात ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की. कार का शीशा टूटकर टाइगर श्रॉफ के हाथ पर लगा, जबकि ड्राइवर जख्मी हो गया है. पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है. गैंग्स्टर एंगल से भी जांच जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
मुंबई के जुहू इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुष्पा पार्क के पास अज्ञात हमलावरों ने एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनके ड्राइवर पर गोलीबारी कर दी. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस अचानक हुए हमले में टाइगर श्रॉफ को छोड़कर उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और अचानक टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चला दीं. फिलहाल, इस हमले के पीछे का असली मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है. लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. उसका बड़ा भाई भी इस साजिश रचने में क्रेडिट ले रहा है. हालांकि, मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच, इस हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलने की खबर बेहद चौंकाने वाली है. आखिर मुंबई में हो क्या रहा है? बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग और कई अभिनेताओं व निर्माताओं को मिल रही धमकियों के चलते, मुंबई में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.’





