
Jamshedpur : साकची स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘नारायणा आईआईटी / नीट एकेडमी, जमशेदपुर’ के छात्र-छात्राओं ने जेईई (मेन)-2020 में शानदार सफलता अर्जित की है। नारायणा के जमशेदपुर सेन्टर के निदेशक श्याम भूषण ने बताया कि जेईई (मेन)-2020 के रिजल्ट, जिसमें नारायणा जमशेदपुर सेन्टर से जेईई (एडवान्स) के लिए अभी तक कुल 243 छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि सफल होने वाले विद्यार्थियों की गणना अभी भी जारी है, जिसमें और अधिक छात्रों के सफल होने की संभावना है। साथ ही जेईई (मेन) में ऑल इंडिया रैंक 50 हजार के अन्दर कुल 81 छात्रों ने अभी तक रैंक हासिल किया है।
नारायणा जमशेदपुर से ऑल इंडिया रैंक 25000 तक पाने वाले छात्र
विनायक श्रीवास्तवा (रैंक 732), रोहन दास (रैंक 958), रुशिल वेंकटेशर (रैंक 1176), कुमार देवेश (रैंक 1433), स्वरूप पाठी (रैंक 1727), अनिस राय (रैंक 1836), मयंक कुमार पाण्डा (रैंक 5018), अनिस कुमार अमन (रैंक 6451), सृजन कुमार (रैंक 7966), अतिरेक आर्यन (रैंक 8970), हिमान्शु कुमार (रैंक 9782), अमित कुमार साव (रैंक 14185), तेजस आर. विनोद (रैंक 15552), सर्वजोत सिंह (रैंक 15580), अदित्या प्रकाश (रैंक 16481), शशि रंजन (रैंक 17639), आदित्या भारद्वाज (रैंक 18328), महेश सिंह (रैंक 19035), ललित कुमार शर्मा (रैंक 19635), प्रियांशु राज (रैंक 20079), आकाश कुमार (रैंक 23771), शुभम मिश्रा (रैंक 24112), युवराज सिंह (रैंक 24432), अभिजीत परासर (रैंक 24594)।
श्याम भूषण ने बताया कि नारायणा जमशेदपुर में मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की भी शुरूआत हो चुकी है। इसके लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका है, जिसमें अभिभावकों एवं छात्रों का अच्छा रिसपान्स मिल रहा है। साथ ही 7वीं से लेकर 12 कक्षा पास तक के बच्चों के लिए हर कक्षा में एक स्पार्क बैच की भी शुरुआत हो चुकी है। ज्ञात हो कि स्पार्क बैच में शहर के टॉपर बच्चों का नामांकन होगा। कोरोना (कोविड-19) के कारण अधिकतर शिक्षण संस्थान बंद हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए नारायणा जमशेदपुर ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और शिक्षण कार्य बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए सबसे पहले पूरे भारत स्तर पर ऑनलाइन लाइव क्लासेस छात्रों को दिया, जिसमें अभिभावकों एवं छात्रों का काफी अच्छा रेसपान्स मिला है। रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम के तहत 7वीं से लेकर 12वीं पास छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी नारायणा में भारत स्तर पर एक एकेडेमिक कैलेण्डर के तहत योजनाबद्ध तरीके से ऑनलाईन लाइव तैयारी करायी जा रही है। नारायणा अपने सॉफ्टवेयर के द्वारा वर्क फ्रॉम होम के तहत शिक्षण कार्य, टेस्ट एवं डाउट्स क्लास ऑनलाईन लाईव संचालित कर रहा है।






