
जमशेदपुर : जमशेदपुर में छिनतई कि घटना लगातार बढ़ रही है। अपराधी दिनदहाड़े छिनतई की घटना को भी अंजाम देने से नहीं करता रहे है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की मांगो डिमना रोड में दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने आंख में मिर्च पाउडर छींटकर 3 लाख रुपए छीनने का प्रयास किया।
हालांकि कर्मचारी ने उनका दत कर सामना किया जिससे अपराधी अपने मनसूबे ने कामयाब नहीं हो पाए। अपराधियों ने उन्हें पिस्टल की बट से मारकर घायल भी कर दिया। पूरी घटना पास के दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित का नाम श्रावण कुमार है। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी।
विकास ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की है। विकास सिंह ने कहा कि पुलिस अपराध में अंकुश नहीं लगा पा रही है। पुलिस सब्जी वाले को मार सकती है। पीड़ित श्रवण कुमार बिजली विभाग में ठेकेदार के अंतर्गत काम करता है। वह कुंवर बस्ती में जमा बिजली बिल के रुपए लेकर संकोसाई स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचाने का काम करता है।
घटना के संबंध में श्रवण ने बताया कि रोज की तरह कुंवर बस्ती पावर ग्रिड से जमा बिजली बिल के तीन लाख रुपए लेकर संकोसाई स्थित कार्यालय जा रहा था। संभवत अपराधियों को इसकी जानकारी थी इसलिए वह शुरू से ही उसका पीछा कर रहे थे। डिमना रोड नेशनल एक्ट्रॉनिक्स के पास उन्हें मौका मिला तो वे पीछे से आए और उसे धक्का मार के गिरा दिया।

गिराने के बाद उनमें से एक ने उसके आंख पर मिर्च का पाउडर छोड़ दिया और बैग में रखे तीन लाख रुपए छीनने का प्रयास भी किया। हालांकि वह बैक नहीं छीन पाए उन्होंने पिस्टल की बट से मारकर घायल भी किया अंत में वह अपने मंसूबे कामयाब नहीं हो गए तो वहां से डिमना चौक की ओर फरार हो गए।





