हरिद्वार: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में नाम बदलकर रह रहा था और भूपतवाला में चाय की दुकान चलाता था. उसका शव चाय की दुकान में फंदे पर मिला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. विदित हो कि खौफनाक मामला दिसंबर 2006 में तब सामने आया था, जब नोएडा के सेक्टर-31 में स्थित मोनिंदर सिंह पंढेर की डी-5 कोठी के पीछे नाले से बच्चों की खोपड़ियां, हड्डियां, जूते-चप्पल और कपड़े बरामद हुए थे. (नीचे भी पढ़े)
इस मामले में कम से कम 19 बच्चों और महिलाओं की हत्या की पुष्टि हुई थी. उस वक्त इस बंगले को मीडिया और आम लोगों ने ‘हाउस ऑफ हॉरर्स’ (खौफ का घर) नाम दे दिया था. इसके बाद पंढेर और उसके घरेलू नौकर सुरेंद्र कोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. सुरेंद्र कोली को 13 मामलों में मौत की सजा मिली थी. जिसके बाद कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था. इसके बाद वह जमानत के बाहर था.




