नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों की गहमागहमी के बीच दिल्ली पुलिस ने धरना-प्रदर्शन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. नए आदेश के तहत जंतर-मंतर अब आधिकारिक प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा और इसे डीनोटिफाइ कर दिया गया है. इसके स्थान पर अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान एवं पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शन के लिए तय किया गया है. गृह मंत्रीलय की कमेटी की सिफारिशों के आधार पर किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
दिल्ली पुलिस ने स्टैंडिंग ऑर्डर के तहत प्रदर्शन को लेकर जो नई गाइडलाइंस जारी की हैं उन्हें गृह मंत्रालय की एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर किया गया है. गौर करने वाली बात है कि जंतर-मंतर से पहले दिल्ली में आधिकारिक धरना स्थल बोट क्लब था. बाद में बोट क्लब को हटाकर जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल बनाया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
नए आदेश के तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान एवं पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थल के रूप में नामित किया गया है. इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और विस्तृत नियम अलग से जारी किये जाएंगे. बता दें कि जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र रहा है. नए आदेश के बाद प्रदर्शनकारियों को निर्धारित नए स्थानों पर प्रदर्शन करना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
ध्यान रहे कि राजधानी दिल्ली लंबे समय से लोगों के आवाज उठाने और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की सबसे बड़ी जगह रही है. आजादी के आंदोलन से लेकर किसानों, छात्रों, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों एवं ओलंपिक पदक विजेताओं तक अलग-अलग वर्गों के लोग अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर यहां प्रदर्शन करते रहे हैं. हालांकि, दिल्लली आज भी विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र है, लेकिन समय के साथ इन प्रदर्शनों की जगहें बदलती रही हैं.





