
जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के माचा स्थित क्वारंटाइन सेन्टर में रह रहे प्रवासियों की स्थिति काफी दयनीय है. वहां मजदूरों ने सेंटर के व्यवस्था के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है. प्रशासनिक पदाधिकारियों के समझाने के बावजूद उन्होंने व्यवस्था सही नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया किस सेंटर में न तो ढंग का खाना दिया जा रहा है, न ही शौचालय की साफ-सफाई कराई जा रही है. 24 घंटे शौचालय से बदबू आ रही है. इससे लोग बीमार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे इंसान हैं, जानवर नहीं. उनके साथ इस क्वारंटाइन सेंटर में जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया जा रहा है. हालांकि प्रवासी मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी अंदर प्रवेश करने से डर रहे हैं. वहीं पूरे मामले से जिले के उपायुक्त को अवगत करा दिया गया है.















