
जमशेदपुर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का जन्मदिन जमशेदपुर में भव्य रूप से मनाया गया, जिसमे काफी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अपने कार्यालय में बेहद ही सादगी के साथ सीमित संख्या में महिला सफाईकर्मियों के साथ उन्हें ससम्मान के साथ उपहार प्रदान करके मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों का भारत स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत को पूरा करती आज इस कोरोना कालखंड में भी सच्चे सिपाही की भूमिका निभा रही मातृशक्ति ही देश की सच्ची ताकत है और इन्हें पूर्ण सम्मान मिलना ही चाहिये साथ ही काले ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज पुरे विश्व में भारतवर्ष का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा की भाजपा के संस्थापक श्री दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों को मोदी जी आगे बढ़ाते हुए अंत्योदय को मूर्त रूप देने के लिये दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे है जो अनुकरणीय है उन्होंने कहा कि जो दिल,दिमाग़,विचार एवं व्यवहार से बड़े होते है उन्हें लोग सदा सम्मान के साथ याद रखते है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे के साथ साथ इनके दीर्घायु होने की कामना भी की. इस जन्मदिन के अवसर को सफल बनाने में जूगुन पांडे, महेश मिश्रा,नवीन तिवारी,घनश्याम भिरभरिया,शेखर मुखी,बिनोद,धीरज चौधरी,सूरज चौबे,राजू कुमार,शुभम लाल,मनीष प्रसाद,परम शेरगिल एवं अन्य लोगों का योगदान रहा.

सोनारी भाजपा मंडल ने मनाया जन्मदिन
भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल के श्रीमान प्रशांत कुमार पोद्दार जी की अध्यक्षता में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के शुभ अवसर केक काटकर जन्म दिन मनाया गया, जिसमें मुख्य रूप उपस्थित हुए जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला आमंत्रित सदस्य दीपक पारीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंचम जंघेल, महावीर सिंह, किशोर साहू, हीरालाल रजक, नारायण प्रसाद, तापस चैटर्जी, सुकुमार गोराई, संजय कुमार रजक, दीपक यादव, मनोज यादव, सतेंद्र सिंह, देवेन्द्र साहू, शंकर सिंह, शम्भु राम, शंकर राव, विनोद सिंह, राज लोहारा, विमल शर्मा, कृष्णा सिंह, कमल प्रसाद, तुकाराम साहू, अमित डे, चंदन, देबाशिस चंद्रा, राजू दास, कौशल साहू, विकी सेनापति, संजय राज, समीर पोद्दार, शशांक शेखर श्रीवास्तव, राजीव सिन्हा, प्यारेलाल साहू, आनंडिया सेन,, ओम प्रकाश, रवि तिवारी, महेंद्र यादव एवं सोनारी मण्डल के देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए.
कदमा में दीपू सिंह एंड टीम में मनाया जन्मदिन

गुरुवार को कदमा भाटिया बस्ती के पुष्पांजलि क्लब में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता दीपु सिंह के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वे जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में कार्यकर्ताओं के द्वारा 11 पौंड का का केक काटा गया एवं मंच पर उपस अतिथि द्वारा पीएम मोदी द्वारा किये गए अनुकरणीय कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया.

इस कार्यक्रम में ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, महामंत्री राजेश्वर साहू, भाजपा नेता शंकर रेड्डी, भाजपा नेता धर्मेन्द्र प्रसाद, महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता एवं कदमा के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे.






