
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी गांव में मंगलवार की सुबह झुंड से बिछुड़ा एक हाथी गांव में प्रवेश कर गया. हाथी के गांव में आने से गांव में अफरा तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को गांव से दूर जंगल की और भगाने में सफल हुए. हाथी के गांव में आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों ने कहा कि हाथी के भय से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं लोगों ने कहा कि वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी हाथी को गांव से दूर भगाने का काम करे ताकि ग्रामीण चैन की सांस ले सके.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







