
चाकुलिया : चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी मकर पर्व के अवसर पर दो दिवसीय मकर मेला 16 जनवरी से आयोजित होगा. मेला कमेटी और मंदिर कमेटी द्वारा इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है. कमेटी द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जा रहा है. यह मेला वर्षों पुरानी मेला है. मेला में नागाबाबा मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. बंगाल, उड़िसा और झारखंड के विभिन्न स्थानों से लोग मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना कर मेला का आनंद उठाते है.
थाना प्रभारी चांदनी चढ़ाकर और पूजा कर करेंगे उद्घाटन : परंपरा के मुताबिक चाकुलिया थाना प्रभारी अनिल नायक 16 जनवरी को नागा बाबा मंदिर में पूजा करके और चांदनी चढ़ाकर दो दिवसीय मेला का उद्घाटन करेंगे. थाना प्रभारी के पूजा के पश्चात ही ग्रामीण मंदिर में पूजा करेंगे. कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 16 जनवरी को पूजा के पश्चात हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. 17 जनवरी की साम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें. मेला को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं.







