
सरायकेला : बीते 3 नवंबर की रात सरायकेला जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के शिवचरण महतो के घर हुए चोरी का खुलासा करते हुए सरायकेला पुलिस ने एक अपरधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने बताया कि 3 नवंबर 2019 की रात को शिव चरण महतो के घर घर से नगद 24 हजार और मोबाइल की चोरी की गई थी. वादी द्वारा नीमडीह थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला अंतर्गत कोटशिला गांव निवासी अविनाश चौधरी को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने कहा कि इस घटना में और भी लोगों की होने की संभावना है पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है







