
चाईबासा : चाईबासा विधानसभा से लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले विधायक दीपक बिरुवा का विजय जुलूस सह अभिनंदन समारोह मंगलवार को चाईबासा में ताम्बो चौक से होकर निकाला गया. विजय रथ पर दीपक बिरूवा के साथ समाजसेवी घनश्याम दरबार, चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नितिन प्रकाश के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। विधायक दीपक बिरुवा का विजय जुलूस झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा विधायक दीपक बिरुवा का विजय जुलूस निकाला गया। यह विजय जुलूस मंगलवार को दिन 11 बजे तांबो चौक से निकाला गया। इस मौके पर विधायक दिपक बिरूवा ने कहा की हमारी जीत जनता की जीत है. और जनता के बीच हर समय रह कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरनें का प्रयास रहता है। अब राज्य में झामुमो की सरकार बनी है इसलिए चाईबासा को सजाना हमारी पहली प्राथमिकता है. और निश्चित रूप से चाईबासा में बदलाव आयेगा।
विजय जुलूस तांबो खूंटकट्टी मैदान से शुरू हुई जो टुंगरी, घंटा घर, रुंगटा चौक, उर्दू लाइब्रेरी बड़ी बाजार, शहीद पार्क, पोस्ट आफिस चौक होते हुए विजय जुलूस का समापन महुलसाई में जा कर रूकी. इस दौरान विधायक दिपक बिरूवा ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, सुमी पूर्ति, नारायण देवगम, मधु सुंबरुई, विजेंद्र कुदादा, माना कुदादा, हरीश देवगम, जोन बोदरा, जयसिंह देवगम, सतीश बानरा, तूफान मछुवा समेत अन्य उपस्थित थे।







