जमशेदपुर: रंभा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग गितिलता में शनिवार को स्तनपान सप्ताह मनाया गया. इसके तहत विद्यार्थियों ने अस्पतालों में जाकर सभी लोगों को मां के दूध का महत्व और स्तनपान से मां और शिशु के बीच के भावनात्मक संबंधों की मजबूती पर प्रकाश डाला.इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह और सीएचसी जुगसलाई जाकर उपस्थित जन समुदाय को बताया कि किस तरह से एक नवजात बच्चे के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार और अमृत के समान है. यह सिर्फ पौष्टिक तत्व ही नहीं देता है बल्कि नवजात शिशु के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.(नीचे भी पढ़े)

इस जागरूकता अभियान में लेक्चरर अबीर भट्टाचार्य के साथ नर्सिंग विभाग के कई छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया. रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग के सचिव गौरव बचन ने कहा कि हमारे विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक गतिविधियों में भी बढ़कर हिस्सा लेते हैं ताकि हेल्थ सेक्टर से जुड़े सभी गतिविधियों पर समुदाय का ध्यान खींचा जा सके. इस गतिविधि के सफल संचालन में प्रिंसिपल डॉक्टर किरण पांडे, मानस मंडल, लेक्चरर अलीशा हेंब्रम, पार्वती, पूनम जोजो, समीक्षा, सम्पा दास एवं रिया रुचि तिग्गा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




