जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी के लिए यह गर्व का विषय है कि उसके चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ है. चयनित प्रशिक्षुओं में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया, प्रीतम शामिल है.संस्थान के प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है. यह चयन संस्थान की उस प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है जिसके अंतर्गत वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार किए जाते रहे हैं.संस्थान ने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रशिक्षुओं को अपने संस्थान में करियर बनाने का अवसर प्रदान किया.आरडीटाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर भविष्य में भी युवाओं को तकनीकी उत्कृष्टता एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है.







