बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि दशकों की प्रतीक्षा के बाद राज्य में सुशासन, विकास और जनविश्वास के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है. उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम का साक्षी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है. (नीचे भी पढ़े)
डॉ. गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी. उन्होंने विश्वास जताया कि पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन के संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि‘डबल इंजन सरकार’की शक्ति के साथ पश्चिम बंगाल अब विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए दौर की ओर अग्रसर है. डॉ. गोस्वामी ने कहा कि राज्य में ‘सोनार बांग्ला’के साझा संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ेगी.







