
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले का डेथ रोड के रुप में पहचान बनाने वाले आदित्यपुर से सरायकेला तक की सड़क में लगातार हादसा हो रहा है. इस कड़ी में दुगनी के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. रविवार की देर रात को यह हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति सीनी मोड़ और दुगनी के पास स्थित क्रांति होटल के पास अचानक से टकरा गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक बिहार के मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर गांवा करहने वाला कांतू प्रसाद है, जो दुगनी के पास स्थित धर्मेंद्र कुमार के ईंट भट्ठा में काम करता था. बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे मृतक बाइक पर सवार होकर अंडा लकेर लौट रहा था. क्रांति होटल के पास वह खड़ी ट्रेक में घुस गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर लिया है और परिवार को इसकी जानकारी दी है. परिवार के लोग उनके शव को लेकर चले गये है. उसका दो बेटा और एक बेटी है. दूसरी ओर, सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत भोया के समीप एक मोटरसाइकिल सवार बकरी को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त होकर जख्मी हो गया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में मोटरसाइकिल सवार को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल युवक का नाम मुकेश कुमार बताया जाता है. बताया जा रहा है कि घायल युवक बुरुडीह का रहने वाला है और भोया के समीप यह घटना घटी. फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर है.





