जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में चेन छिनतई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी संलिप्तता साकची थाना क्षेत्र आम बागान के एएसजी अस्पताल के पास रविवार की रात महिला कल्पना सिंह से चेन की छिनतई के प्रयास और विरोध पर फायरिंग करने में है. हालांकि पुलिस मामले में कुछ बयां नहीं दे रही है. ( नीचे देखें पूरी खबर )
आरोपी का नाम लवप्रीत सिंह बताया जाता है. वह गोलमुरी थाना क्षेत्र के नमदा बस्ती का रहने वाला है. उसकी गतिविधि आपराधिक रही है. लूट और छिनतई मामले में जेल जा चुका है. बता दे कि शहर में साकची से पहले सिदगाेड़ा में भाजपा नेत्री रुबी झा से चेन की छिनतई रविवार रात को कर ली गई थी. साकची में छिनतई के प्रयास मामले में पुलिस को बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था.




