सरायकेला: सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार देर शाम करीब 5:30 बजे एक बाइक के स्किट कर जाने से उस पर सवार विनोद कारूवा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अपने गश्ती वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक सोहनडीह सीनी का रहने वाला है. रविवार को वह बाइक से सरायकेला आया हुआ था. वापसी के दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क में बने गड्ढे से बचने के लिए उसने बाइक को घुमाने की कोशिश की तभी उसकी बाइक फिसल गई. घटना में युवक के एक हाथ की हड्डी टूट गई है और उसके आंख के पास गहरी चोट आई है.




