रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को जिले में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. जिला पुलिस के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने अपने नक्सल विरोधी अभियान के तहत दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार, कारतूस एवं आइईडी बनाने के काम आनेवाले सामान भी बरामद किये गये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सघन वन क्षेत्रों में जिला पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां सुरक्षा बलों ने दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के नक्सली विगत दस वर्षों से झारखंड में रह कर नक्सली गटनाओं को अंजाम दे रहे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त नक्सली पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में विगत दस वर्षों से क्षेत्र में आइईडी लगाकर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचा रहा था.




