
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बास्को नगर के कालूडी टोला के एक कुए में एक महिला और एक बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. वैसे कुएं में शव होने की जानकारी उस वक्त लगी जब कुए से अत्यधिक बदबू आ रही थी. उधर घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना पुलिस को दे दी है. समाचार लिखे जाने तक शव को कुएं से नहीं निकाला जा सका है. बताया जाता है कि महिला अत्यधिक शराब की आदी थी और आए दिन उलूल- जुलूल हरकतें किया करती थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने इससे पूर्व भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया था. उधर महिला का पति अपनी पत्नी को ढूंढने अपने गांव गया हुआ है. बताया जाता है कि महिला का परिवार सबको कुवे से नहीं निकाला जा सका है बताया जाता है कि महिला का परिवार बुंडू इलाके का रहने वाला है और यहां किराए के मकान में रह रहे थे. जहां दोनों पति-पत्नी सिविल का काम करते थे. वैसे यह हत्या है या आत्महत्या ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल शव को निकालने का प्रबंध किया जा रहा है.







