चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चांडिल स्थित आदर्श कॉलोनी, डैम रोड में श्री श्री हरि सभा कमिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पाला कीर्तन का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ. कार्यक्रम स्थल पर पहले दिन से ही स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में क्षेत्र के जानेमाने समाजसेवी राकेश वर्मा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, चांडिल प्रखंड पंचायत समिति के प्रमुख रामकृष्ण महतो, भाजपा जिला प्रवक्ता अखिल सिंह दीपप्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढे)

अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए.कीर्तन के दौरान सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें और स्थानीय नागरिक भक्ति में लीन नजर आए. उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम-स्मरण के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की. पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भजनों से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा.आयोजन समिति के अध्यक्ष सोमेन मोदक के नेतृत्व में समिति के सदस्यों बारेन पोद्दार, शेखर दास, बिनोद बड़ाल, भोला पंडित, बंकु सिंह, मोहन प्रामाणिक, निरंजन सेन, मनमन सेन, जगदीश पोद्दार, रोहित पोद्दार, मथुरा पोद्दार, लव पोद्दार, भिरगू पोद्दार एवं सोनू पोद्दार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी.











