सरायकेला: दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 17वें सिविल सेवा दिवस के मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ल को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से श्री शुक्ला को यह सम्मान सौंपा. बता दें कि उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को यह सम्मान आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया द्वारा किए जा रहे कार्यों के एवज में दिया गया है. विदित हो कि पिछले दिनों नीति आयोग की टीम अकांक्षी प्रखंड गम्हरिया दौरे पर पहुंची थी. जहां टीम ने आयोग के सभी मानकों पर गम्हरिया प्रखंड को सही पाया था. अपने संबोधन में पीएम ने कहा, बीते 10 सालों में भारत ने वृद्धिशील परिवर्तन से आगे बढ़कर प्रभावशाली परिवर्तन का सफर देखा है. आज भारत का शासन मॉडल देश जनरेशन रिफॉर्म पर ध्यान दे रहा है. हम तकनीक, नवाचार और नवीन अभ्यास के जरिए सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी समाप्त कर रहे हैं. इसका प्रभाव ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ- साथ दूर दराज के इलाकों में भी दिख रहा है. आज हम एक ऐसी दुनिया में हैं जो बहुत तेजी से बदल रही है. हमारी नौकरशाही और नीति- निर्माण पुरानी प्रणालियों पर काम नहीं कर सकते. यही कारण है कि 2014 से ही व्यवस्थागत बदलाव को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया गया है. हम बहुत तेजी से खुद को बदल रहे हैं. भारत का आकांक्षी समाज चाहे वह युवा हो, किसान हो या महिलाएं – अभूतपूर्व सपने और महत्वाकांक्षाएं रखता है. इन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें उतनी ही अभूतपूर्व गति से प्रगति की आवश्यकता है. पिछले 10-11 साल की देश की जो सफलताएं रही हैं उन्होने विकसित भारत की नींव को बहुत मजबूत किया है. आज देश इस मजबूत नींव पर विकसित भारत की भव्य ईमारत का निर्माण कर रहा है. लेकिन, निर्माण की इस प्रक्रिया में हमारे सामने चुनौतियां कम नहीं है. भारत अब दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है. ऐसे में बुनियादी सुविधाओं की संतृप्ति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. हमें खुद के लिए नई- नई कसौटियां भी नित्य बनाते रहने होगा और हर कसौटी को पार करते रहना होगा. सफलता की सबसे बड़ी कुंजी यही है कि खुद को चुनौती देते रहो. (नीचे भी पढ़ें)
मनोज चौधरी ने की सराहना उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को सम्मान प्राप्त होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रधानमंत्री द्वारा उपायुक्त को प्राप्त होना जिला वासियों के लिए गौरवमय क्षण है. उच्च पद पर आसान होने के बावजूद बड़ी सहजता और सरलता के साथ लोगों से मिलते हैं उन्होंने हमारे पारंपरिक चैत्र पर्व के दौरान सभी कलाकारों को जो सम्मान दिया हम कभी भूल नहीं पाएंगे. पहली बार किसी उपायुक्त ने कहा कि यह आपकी परंपरा है पूरी आजादी से अपने तरीके से संपन्न करे. उन्होंने एक सामान्य व्यक्ति की तरह कलाकारों के संग भोजन कर सबका दिल जीत लिया और कई उदाहरण हैं जिनका जिक्र करना संभव नहीं. व्यक्ति ऊंचे पद से नहीं बल्कि उच्च संस्कारो से व्यक्ति पूजित होता है.
माननीय ज़िला कलेक्टर को प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रतिष्ठित सम्मान से उनको नवाजा जाना न केवल उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों की पुष्टि है, बल्कि यह पूरे जिले के लिए भी गौरव का विषय है. उनकी नेतृत्व क्षमता, समर्पण और जनहित में की गई सेवाओं ने प्रशासनिक क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है. श्री चौधरी ने उपायुक्त को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है कि वे इसी तरह प्रेरणादायक कार्य करते रहेंगे और देश और देशवासियों की सेवा कर भारत को ऊंचाइयों में पहुंचाने का काम करेंगे.



