
सरायकेला : सरायकेला जिला मुख्यालय के समीप सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक विक्षिप्त का शव पाया गया. उसके सर पर चोट के निशान मिले हैं. बताया जाता है कि वह पिछले कई सालों से आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था. वैसे पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार किया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरकर मौत होने की आशंका जताई है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल जांच जारी है.















