
चाकुलियाः चाकुलिया नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर में गौशाला कमेटी की बैठक उपाध्यक्ष दुर्गादत्त लौधा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय गोपाष्टमी मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा. इस वर्ष नहीं किया जाएगा। गोपाष्टमी के उपलक्ष पर सरकार द्वारा पारित कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए इस वर्ष सादगी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा. कमेटी के सचिव संजय लौधा ने कहा कि गोपाष्टमी के उपलक्ष्य पर 12 और 13 नवंबर को गो पूजन के साथ सादगी पूर्ण ढंग से पूजा का संचालन किया जाएगा. बैठक में उपाध्यक्ष आलोक लौधा, ब्रह्मदत्त अग्रवाल नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा, पंकज अग्रवाल, अमित भारतीय, रविंद्र नाथ मिश्रा, पवन गोयंका समेत अन्य लोग उपस्थित थे.











