सरायकेला : झारखण्ड प्रदेश राजद के निर्णय से नाराज राजद नेता सकला मार्डी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जनार्दन यादव, वीरेंद्र यादव, श्रीराम यादव और राजेश यादव जैसे नेता आदिवासी नेताओं को दरकिनार कर गैर आदिवासी अध्यक्ष बनवाने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के ए टू जेड सिद्धांत को चुनौती दे रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सकला मार्डी ने कहा कि ये चारों लोग व्यवसायी हैं और खुद को प्रदेश अध्यक्ष का रिश्तेदार बताकर जातीय राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पटना जाकर लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलकर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंप कर न्याय की मांग करेगा. उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध सांगठनिक चुनाव कर ट्राइबल जिले में गैर ट्राइबल को अध्यक्ष बनाया गया है. इस अवसर पर उन्होंने जिला कार्यसमिति की पहली सूची जारी की, जिसमें जिलाध्यक्ष सकला मार्डी समेत 22 पदाधिकारी एवं कई विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जातीय संगठन चलानेवालों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
सकला मार्डी द्वारा घोषित जिला कमेटी में सकला मार्डी अध्यक्ष, गोपाल गोप प्रधान महासचिव, एसडी प्रसाद, शिवनाथ यादव, लक्ष्मी केराई, मो खालिद व सुरेश कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष. भादो मुर्मू, इन्दर सिंह, कृष्णा मार्डी, रामानंद महतो, बिमल दास एवं श्याम सुन्दर मालाकार महासचिव, रामेश्वर सिंह यादव संगठन सचिव, मो रुबानी, अंजू सोरेन, राजेश वर्मा, कृष्णा महतो, मो मेराजुल, खुदीराम महतो सचिव, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, श्यामसुंदर शाह सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. इनके अलावा अर्जुन प्रसाद यादव, पुरेंद्र नारायण सिंह, यशवंत सिंह, राजकुमार यादव, उदित यादव, देव प्रकाश, सुसिता बारिक, गाजू साव, बबलू यादव, राजकुमारी सिंह, पुष्प सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इनके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में सुरेश गोप, संजय प्रामाणिक, नरेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार निराला, अंजली पाल, रमेश मांझी व झरना महतो को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है.



