
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच स्थित झाबरी गांव निवासी आनंद प्रमाणिक के घर पर आग लग गई. आग लगने से आनंद का घर जलकर पूरी तरह से खाक हो गया. घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है. इस घटना के तिजोरी के रखे नगद तीन लाख रुपया, आभूषण, कपड़ा, धान समेत करीब 10 लाख रुपया के संपत्ति जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि घटना के वक्त आनंद अपने परिवार संग आंगन में थे जिस कारण घर का कोई सदस्य इस घटना में घायल नही हुआ. सूचना पाकर दमकल भी मौके पर पहुंची पर तब तक गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आगे पर काबू पा ही लिया था. दमकल ने भी एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मौके पर पंचायत चावलीवासा पंचायत समिति सदस्य गुरुचरण साव, समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो, जिप सदस्य माधव सिंह मानकी थाना प्रभारी धर्म राज कुमार पहुंचे. थाना प्रभारी ने मामले की छानबीन की. पंसस गुरचरण साव ने प्रशासन से व आपदा प्रबंधन से राहत के तहत सुविधाएं एवं पीएम आवास की मांग की. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. इधर, घटना के बाद आनंद प्रमाणिक सपरिवार पड़ोसी के घर आश्रय लिया है.आनंद प्रमाणिक का बूचड़खाना है.




