चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बरडीकानपुर गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एनक्यूएएस का असेसमेंट दिल्ली से आई टीम डॉ लवकुश कुमार राठौड़ एवं मिसेज स्टेफोनी पी के द्वारा निरीक्षण किया गया. टीम के सदस्यों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरडीकानपुर में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. जिसमें 7 पैकेजेस जैसे गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाएं, टीकाकरण, परिवार कल्याण, वेलनेस कार्यक्रम, एनसीडी स्क्रीनिंग, एल्डर्ली कार्यक्रम, एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम के बारे में एनक्यूएएस चेक लिस्ट के आधार पर केंद्र की सीएचओ नेहा नाग, एएनएम रीता सिन्हा, एमपीडब्ल्यू तड़ित महतो, एसटीसी सुब्रत बेरा, पीएमडब्ल्यू संगीता चाकी, सहिया साथी एवं सभी सहिया से जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)

इसके आधार पर एनक्यूएएस के मानदंड में कितना मार्किंग होगा ताकि इस संस्थान को राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन किया जा सके. मौके पर जिला से आए एनसीडी के नोडल डॉ मृत्युंजय धवारीया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित कुमार मुर्मू ,एचएम निशांत कुणाल, डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी कंसल्टेंट मौसमी कुमारी, प्रेमा मरांडी, बीपीएम सतीश कुमार वर्मा, प्रणय कुमार बहुरिया, डॉ सोमा मांझी, डॉ कृष्ण बल्लव महतो, विकास साहू, मिनोती सोरेन, तृप्ति टुडू, कनिका शीट, विकास गिरी, उत्पल शीट, मानस पात्र, शंकर मांडी समस्त अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. मौके पर गांव पहुंची टीम के सदस्य और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया.



