सरायकेला : मुहर्रम को लेकर अगले दो दिनों के लिए सरायकेला-खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी ने नो एंट्री का नया आदेश जारी किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी आदेश के तहत रविवार, 6 जुलाई को कांड्रा गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से पद्मपुर टोल प्लाजा तक, आदित्यपुर टोल प्लाजा से गम्हरिया थाना तक, संपूर्ण आदित्यपुर शहरी क्षेत्र, चांडिल थाना अंतर्गत साधन होटल से पितकी फाटक तक एवं नीमडीह थाना मुख्य गेट के पास तक. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह 7 जुलाई सोमवार को सरायकेला थाना अंतर्गत साहिबगंज से चाईबासा रोड भाजपा कार्यालय तक, सरायकेला- खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास, बड़बिल गांव के पास एवं सरायकेला-राजनगर मार्ग में एमपी साहू पेट्रोल पंप के समीप बाइपास रोड में सभी प्रकार के माल वाहक छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 तक बंद रहेगा.











