
सरायकेला: वैश्विक महामारी कोरोना का प्रभाव जैसे-जैसे कम हो रहा है, सभी सरकारी कार्यालयों में काम सामान्य तरीके से संचालित होने लगे हैं. केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनलॉक के नियमों में दिए गए छूट के बाद से कोविड-19 नियमों को पालन करते हुए जनजीवन को पटरी पर लाने की कवायद तेज हो गई है. इधर सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला एसडीओ कोर्ट में फिजिकल उपस्थिति शुरू होते ही कई लंबित मामलों का निपटारा शुरू हो गया है. मंगलवार को सरायकेला अनुमंडल कोर्ट में 27 मामलों का निष्पादन किया गया. इनमें 107, 144 जैसे मामले ज्यादातर निपटाए गए. वही एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने सामान्य रूप से कोर्ट चलने की बात कही. उधर कोर्ट में काम शुरू होने से अधिवक्ताओं के साथ अभियुक्त और वादी दोनों को सहूलियत मिलनी शुरू हो गई है.




