सरायकेला : झारखंड के पलामू में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की घटना के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट जारी किया है. इसी कड़ी में सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने गुरुवार को जिले के घने जंगलों में नक्सलियों और पीएलएफआइ माओवादियों के खिलाफ सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. (नीचे भी पढ़ें)

यह अभियान पुलिस महानिदेशक के आदेश पर शुरू किया गया. तेज बारिश के बावजूद जवानों का मनोबल ऊंचा रहा और सुरक्षा बल जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश में जुटे रहे. सुरक्षाबल के जवानों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखना है. (नीचे भी पढ़ें)

लगातार हो रही बारिश ने अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, लेकिन जवान किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. जिले के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है.













